17वां दिल्ली इंटरनेशनल:बना इतिहास,रोमांचक यात्रा शुरू
10/01/2019 -17 सालों पहले बुना गया एक सपना आज एक ऐसे पायदान पर जा पहुंचा जो भारतीय शतरंज के लिए एक इतिहास बन गया । अखिल भारतीय शतरंज संघ के सचिव भारत सिंह चौहान नें अपने दो बेहतरीन साथियों एके वर्मा और गोपाकुमार के साथ हर वर्ष इस अकल्पनीय सपने की बुनियाद रखी और साथ ही दिल्ली शतरंज संघ के अनगिनत कार्यकर्ताओं के योगदान को भी आप कम करके नहीं आंक सकते । भारतीय शतरंज जगत में 1 करोड़ की पुरूष्कार राशि छूने वाला दिल्ली इंटरनेशनल इतिहास का पहला टूर्नामेंट बन गया । क्रिकेट को सर्वोपरि मानने वाले भारत में शतरंज नें एक नया मुकाम हासिल किया । साथ ही साथ तीनों वर्गो में मिलाकर 3000 खिलाड़ियों की उपस्थिती की संभावना नें ही इसे एशिया ही नहीं दुनिया के सबसे बड़े ओपन मैच का तमगा दे दिया है । खैर पहले दिन हुए मुक़ाबले में अधिकतर शीर्ष खिलाड़ियों नें आसान जीत दर्ज की । पर हालांकि हर्षा भारतकोठी जरूर उलटफेर का शिकार हुए । चेसबेस इंडिया की दिल्ली ओपन की पहले राउंड की विस्तृत रिपोर्ट ।