मुंबई मेयर कप - दीप्तयान सहित 4 अन्य बढ़त पर
06/06/2017 -भारतीय समर चैस सर्किट का दूसरा बड़ा टूर्नामेंट भारत की आर्थिक राजधानी बोले तो आमची मुंबई में अब अपनी रफ्तार पकड़ चुका है । मुंबई मेयर कप के 10वें संस्करण में 4 राउंड के बाद 4 खिलाड़ी 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है और अच्छी बात यह है की इनमें से तीन खिलाड़ी भारत के है ,भारत की चुनौती का भार अपने कंधो पर लिए युवा दीप्तयान सभी मैच जीतकर सबसे आगे चल रहे है , साथ ही काफी समय बाद लय में लौटे दीपन चक्रवर्ती ,हमवतन और हमराज्य नीलोत्पल को हराकर युवा शायांतन भी सयुंक्त बढ़त पर है , बांग्लादेश के दिग्गज नियाज मुरशिद भी उड़ीसा के प्रदर्शन को भुलाकर रफ्तार पकड़ते नजर आ रहे है ।पढे यह लेख