विश्व स्कूल 2016 - दो स्वर्ण समेत भारत दूसरे स्थान पर
14/12/2016 -भारत के तिरंगे को विश्व पटल पर सम्मानित होते हुए कभी ना भूल पाने वाले लम्हे के बीच विश्व स्कूल शतरंज स्पर्धा का भव्य समापन सोच्चि रूस में सम्पन्न हुआ ।छोटे छोटे नन्हें बच्चे अपने अपने देशो की खास पहनावे और झंडे के साथ शांति और प्रेम का रंग बिखरते नजर आए यह ऐसा लम्हा था जो शायद वहाँ मौजूद हर किसी के लिए अविस्मरणीय बन गया । विश्व स्कूल शतरंज विजेताओ सहित टीम स्पर्धा में भारत की जीत नें भारत के लिए यह प्रतियोगिता सफल बना दी । हर्षिनी और ध्याना के रूप में भारत को दो नए विश्व स्कूल शतरंज चैम्पियन मिले । भारत के कई नन्हें सितारे पदक से चूके भी पर सभी नें शानदार खेल दिखाया । उज्बेकिस्तान जिसने अपनी मुख्य टीम इस स्पर्धा में उतारी विजेता बन के उभरा और सभी को एक संदेश दे गया । रूस के खिलाड़ियों का दबदबा हर वर्ग में नजर आया , भारत के नजरिए से अगर विश्व स्कूल स्पर्धा पर विशेष ध्यान दिया जाए तो हमें और पदक जीतने संभावना बना सकते है और पहले स्थान पर तिरंगा लहरा सकते है । देर से लेख के लिए क्षमा करेंगे पढे यह लेख ..