मध्यप्रदेश के अनुज का दोहरा ख़िताब, जीता दूसरा खेलो चैस इंडिया ब्लिट्ज एंड रैपिड
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित दूसरे खेलो चेस इंडिया फिडे रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट 2025 का खिताब मध्यप्रदेश के शीर्ष खिलाडी अनुज शिवत्री ने अपने नाम कर लिया है। अनुज ने रैपिड और ब्लिट्ज दोनों ही प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया और दोनों ही प्रतियोगिताओं में अविजित रहे। ब्लिट्ज प्रतियोगिता में अनुज ने कुल 10 बाजियों में 9 अंक प्राप्त किए और 2 ड्रॉ खेले, वहीं रैपिड में उन्होंने 9 बाजियों में 8.5 अंक अर्जित किए। ब्लिट्ज में उन्हें ₹11,000 का इनाम और रैपिड में ₹21,000 का इनाम मिला। रैपिड में दूसरा स्थान महाराष्ट्र के सक्षम वाधवा और तीसरा स्थान राजस्थान के अरुण कटारिया को प्राप्त हुआ, दोनों ही खिलाड़ियों ने 9 में से 8 अंक अर्जित किए। वहीं, ब्लिट्ज में दूसरा स्थान मध्य प्रदेश के वैभव तोमर और तीसरा स्थान महाराष्ट्र के सक्षम वाधवा को प्राप्त हुआ, दोनों ही खिलाड़ियों ने 10 में से 8.5 अंक अर्जित किए। इसी के साथ-साथ, प्रतियोगिता में दो ₹25,000 की छात्रवृत्ति भी प्रदान की गई और उत्तरप्रदेश के अंश काबरा और मध्यप्रदेश के मेदान्त जैन ने शानदार प्रदर्शन कर छात्रवृत्ति का लाभ उठाया। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट, फोटो : देवांश सिंह
खेलो चैस इंडिया की नयी पहल : स्वर्गीय श्री सत्यमूर्ति और स्वर्गीय श्री जितेंद्र चौधरी छात्रवृत्ति
इस वर्ष खेलो चेस इंडिया के तहत दो छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गई हैं। पहली छात्रवृत्ति मध्य प्रदेश के प्रथम राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय श्री सत्यमूर्ति जी की स्मृति में प्रदान की गई, जिसमें ₹25,000 की राशि उस प्रतियोगिता में आने वाले श्रेष्ठ अंडर-12 खिलाड़ी को दी गई। वहीं, दूसरी छात्रवृत्ति स्वर्गीय श्री जितेंद्र चौधरी जी की स्मृति में अंडर-10 वर्ग के श्रेष्ठ खिलाड़ी को दी गई, जिसकी राशि भी ₹25,000 है।ये दोनों ही छात्रवृत्तियाँ Help Chess Foundation द्वारा प्रदान की गई हैं, और इनका उपयोग खिलाड़ी अपनी आगामी शतरंज प्रशिक्षण, शतरंज से जुड़ी किताबें, सॉफ्टवेयर खरीदना, प्रतियोगिता की एंट्री फीस भरना, और यात्रा खर्चों में कर सकते हैं। पहली छात्रवृत्ति अंश काबरा ने प्राप्त की, जो अंडर-12 वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे, और दूसरी छात्रवृत्ति मेदान्त जैन को मिली, जिन्होंने अंडर-10 वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

मेदान्त जैन ने जीती स्वर्गीय श्री जितेंद्र चौधरी छात्रवृत्ति

अंश काबरा ने जीती स्वर्गीय श्री सत्यमूर्ति छात्रवृत्ति

स्वर्गीय श्री जितेंद्र चौधरी

अनुज का दोहरा ख़िताब, रैपिड और ब्लिट्ज दोनों में मारी बाजी

ब्लिट्ज प्रतियोगिता की ट्रॉफी

IVEI द्वारा यह शानदार रैपिड प्रतियोगिता की ट्रॉफी हमे प्रदान की जाती है , IVEI की पूरी जानकारी के लिए देखे यह विडियो
प्रतियोगिता में प्रदान की गयी ट्रॉफियों की जानकारी

ब्लिट्ज में आये शीर्ष 3 खिलाडी, बाए से दाए : सक्षम वाधवा, अनुज और वैभव

रैपिड के शीर्ष खिलाडी
रैपिड प्रतियोगिता की इनाम सूची

ब्लिट्ज प्रतियोगिता की इनाम सूची

प्रतियोगिता को कुछ तस्वीरों की मदद से करीब से देखिये

क्या करे ,क्या न करे , ये कैसी मुश्किल हाय

बड़ी मुश्किल है भैया.....

एकाग्रता !!!!

अनुभव है तो यही है

'अरे अंकल मेरी भी फोटो खींच दो '

जंग का मैदान

टूर्नामेंट डायरेक्टर : निकलेश जैन

आर्श्चर्यचकित !!!

शीर्ष मुकाबले यही खेले गए

स्कॉलरशिप जीतने वाले दोनों खिलाडी : मेदान्त और अंश

F1 और शतरंज दोनों में ही तेज गति जरुरी है

बेस्ट ड्रेस अवार्ड होता तो शायद यही उसके सही हक़दार होते

सर्दी की मार

ऑर्बिटररररर

ऑर्बिटररररर

जब कुर्सी छोटी पड़ जाये तो खिलाड़ी को ही खड़ा होना पड़ता है

यह बाल धुप में सफ़ेद नहीं हुए है जानी

जनवरी की सर्दी और शतरंज के कहने ही क्या

दिखने में प्यारा सा यह बच्चा राघव, क्या खूब शतरंज खेलता है (ब्लिट्ज मुकाबले में मुझे भी हरा चूका है )

आँखों ही आँखों में इशारा हो गया

मुख्य निर्णायक अंकुर सिंह ठाकुर

क्या करू इस वजीर का

हक्का- बक्का

छोटी-छोटी खुशियां

कैप्टन अमेरिका भोपाल में ????

चिंतन

आज की तस्वीरें यही समाप्त

और अंत में आपका लेखक और इस प्रतियोगिता का फोटोग्राफर देवांश सिंह (दाहिनी ओर)
प्रतियोगिता की सभी तस्वीरें यहाँ देखे : फोटो
9 रैपिड मुकाबलों के बाद की स्थिति
Rk. | SNo | Name | Typ | FED | Rtg | Club/City | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 1 | IM | IND | 2289 | MP | 8,5 | 53,5 | 57 | 53 | ||
2 | 14 | IND | 1816 | Mah | 8 | 52 | 57 | 48,5 | |||
3 | 2 | FM | IND | 2060 | Raj | 8 | 52 | 54,5 | 47 | ||
4 | 4 | IND | 1978 | Delhi | 7,5 | 53 | 56 | 44,25 | |||
5 | 8 | AGM | IND | 1915 | WB | 7,5 | 51,5 | 56,5 | 45,25 | ||
6 | 11 | FM | S55 | IND | 1861 | MP | 7,5 | 50 | 54,5 | 43,5 | |
7 | 22 | U15 | IND | 1767 | Bhopal | 7,5 | 49,5 | 53,5 | 44,25 | ||
8 | 15 | IND | 1812 | Bhopal | 7 | 51,5 | 56 | 40 | |||
9 | 3 | IND | 1984 | MP | 7 | 51 | 55,5 | 41 | |||
10 | 32 | IND | 1717 | MP | 7 | 49,5 | 52,5 | 38,25 |
10 मुकाबलों बाद ब्लिट्ज की अंतिम स्थिति
Rk. | SNo | Name | Typ | sex | FED | Rtg | Club/City | Pts. | TB1 | TB2 | TB3 | |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | 1 | IM | IND | 2374 | MP | 9 | 67 | 71 | 62,5 | |||
2 | 23 | IND | 1743 | MP | 8,5 | 66 | 72 | 59,25 | ||||
3 | 7 | IND | 1885 | Mah | 8,5 | 65 | 71 | 58,5 | ||||
4 | 8 | IND | 1884 | Raj | 8,5 | 62 | 65 | 52,5 | ||||
5 | 9 | AGM | IND | 1853 | WB | 8,5 | 61 | 66 | 53 | |||
6 | 4 | CM | IND | 1987 | MP | 8 | 70,5 | 77,5 | 60 | |||
7 | 2 | FM | IND | 2038 | Raj | 8 | 67,5 | 73,5 | 56,5 | |||
8 | 11 | IND | 1834 | MP | 8 | 64,5 | 67,5 | 51,5 | ||||
9 | 144 | IND | 0 | Bhopal | 8 | 61,5 | 63,5 | 47 | ||||
10 | 22 | AIM | U11 | IND | 1751 | Mah | 8 | 57,5 | 61,5 | 49 | ||
11 | 16 | IND | 1774 | MP | 8 | 57,5 | 60,5 | 44 | ||||
12 | 13 | IND | 1794 | MP | 7,5 | 64 | 68 | 47,25 | ||||
13 | 5 | CM | IND | 1981 | Bhopal | 7,5 | 63 | 69 | 49 | |||
14 | 15 | U15 | IND | 1775 | Raj | 7,5 | 61,5 | 65,5 | 46,25 | |||
15 | 3 | IND | 2004 | Delhi | 7,5 | 61 | 64 | 45,75 |
नीचे देखे कुछ महत्वपूर्ण लिंक
हिंदी खबरों के लिए
हिंदी चैसबेस यूट्यूब