62वाँ नेशनल सीनियर : सूर्या और शशि की लगातार चौंथी जीत

by Niklesh Jain - 24/09/2025

भारतीय शतरंज का सबसे प्रतिष्ठित खिताब – राष्ट्रीय सीनियर चैम्पियनशिप – इस समय गुंटूर, आंध्र प्रदेश में खेला जा रहा है। यह वही टूर्नामेंट है जिसे जीतना भारत के किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता। इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि मौजूदा विश्व चैम्पियन डी गुकेश तक अभी तक इस स्पर्धा को नहीं जीत पाए हैं। इस बार 62वें संस्करण में कुल 391 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जिनमें 14 ग्रांडमास्टर और 87 टाइटल खिलाड़ी शामिल हैं। प्रतियोगिता 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक 11 राउंड में खेली जा रही है । इस बार शीर्ष वरीयता तमिलनाडु के जीएम इनियन पी को मिली है। लेकिन शतरंज प्रेमियों की उत्सुकता है 2003 से 2008 तक लगातार छह बार राष्ट्रीय चैम्पियन रहे जीएम सूर्या शेखर गांगुली की वापसी को लेकर। गांगुली लंबे समय बाद यह स्पर्धा खेल रहे हैं और वे उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने विश्वनाथन आनंद को तीन विश्व चैम्पियनशिप जीतने में सहयोग दिया था। वहीं तीसरी वरीयता पूर्व एशियन चैम्पियन और दो बार के राष्ट्रीय विजेता एसपी सेथुरमन को मिली है, जबकि चार बार के राष्ट्रीय चैम्पियन कृष्णन शशिकिरण की मौजूदगी ने भी इस चैंपियनशिप को बेहद रोचक बना दिया है। फिलहाल चार राउंड के बाद सूर्या गांगुली और शशिकिरण समेत कुल सात खिलाड़ी 4 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । फोटो : शाहिद अहमद

62वीं सीनियर राष्ट्रीय शतरंज : सूर्या और शशिकिरण की लगातार चौंथी जीत 

गुंटूर , आंध्र प्रदेश 62वीं राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप के चार राउंड के बाद 7 खिलाड़ी चार जीत के साथ सयुंक्त बढ़त पर चल रहे है । पहले बोर्ड पर खेल रहे छह बार के राष्ट्रीय चैम्पियन पीएसपीबी के  सूर्या शेखर गांगुली नें तामिलनाडु के मनीष अंटो क्रिस्टीयनों को पराजित किया ।

सफ़ेद मोहरो से खेल रहे सूर्या नें इंग्लिश ओपनिंग में लगभग बराबर चल रहे मुक़ाबले में एक मुश्किल गणना में मनीष को चकमा देते हुए 51 चालों में जीत दर्ज की

दूसरे बोर्ड पर पूर्व एशियन चैम्पियन पीएसपीबी के एसपी सेथुरमन को हरयाणा के अदित्य डिंघरा नें आधा अंक बांटने पर विवश कर दिया

वहीं तीसरे बोर्ड पर पीएसपीबी के  चार बार के राष्ट्रीय चैम्पियन कृष्णन शशिकिरण नें सफ़ेद मोहरो से उड़ीसा के हर्षित रंजन साहू को पराजित किया । सफ़ेद मोहरो से पेट्रोव डिफेंस ओपनिंग के जबाब में कृष्णन नें जोरदार हमला किया जिसे हर्षित सम्हाल नहीं पाये और उन्हे हार का सामना करना पड़ा ।

चार राउंड के बाद सूर्या और कृष्णन के अलावा , रेल्वे के अरोण्यक घोष , आंध्र प्रदेश के ललित बाबू ,गोवा के औदि अमेय, और केरला के गौतम कृष्णा और महाराष्ट्र के मनीष जैन 4 अंक बनाकर खेल रहे है ।

Rank after Round 4

Rk.

SNo

Name

sex

Gr

FED

Rtg

Club/City

Pts.

 TB1 

 TB2 

 TB3 

 TB4 

 TB5 

 TB6 

1

20

IM

Audi Ameya

20

IND

2430

GA

4

9

11

11

0

4

2

2

9

GM

Lalit Babu M R

9

IND

2502

AP

4

8,5

10,5

10,5

0

4

2

3

21

IM

Goutham Krishna H

21

IND

2418

KL

4

8,5

10

10

0

4

2

4

2

GM

Ganguly Surya Shekhar

2

IND

2573

PSPB

4

8

10

10

0

4

2

5

6

IM

Aronyak Ghosh

6

IND

2514

RSPB

4

8

10

10

0

4

2

6

25

IM

Jain Kashish Manoj

25

IND

2398

MH

4

8

9

9

0

4

2

7

4

GM

Sasikiran Krishnan

4

IND

2524

PSPB

4

7,5

9

9

0

4

2

8

14

IM

Ayush Sharma

14

IND

2457

RSPB

3,5

9,5

11

9,3

0

3

2

9

1

GM

Iniyan Pa

1

IND

2599

TN

3,5

9

11

9,5

0

3

1

10

28

IM

Srihari L

27

IND

2373

PY

3,5

9

11

9,3

0

3

2

11

26

IM

Aaditya Dhingra

396

IND

2391

HR

3,5

9

10,5

8,8

0

3

2

12

8

IM

Rohith Krishna S

8

IND

2503

TN

3,5

8,5

10,5

8,8

0

3

2

13

23

IM

Ravi Teja S.

23

IND

2410

AP

3,5

8,5

10,5

8,8

0

3

2

14

7

GM

Gupta Abhijeet

7

IND

2511

PSPB

3,5

8,5

10,5

8,8

0

3

1

15

11

FM

Ajay Santhosh Parvathareddy

11

IND

2482

UP

3,5

8,5

10,5

8,8

0

3

1

16

83

AIM

Aadik Theophane Lenin

81

IND

2108

KL

3,5

8,5

10,5

8,8

0

3

1

17

3

GM

Sethuraman S.P.

3

IND

2572

PSPB

3,5

8,5

10

8,3

0

3

1

18

12

GM

Srihari L R

12

IND

2481

TN

3,5

8,5

9,5

7,8

0

3

2

19

99

Abhishek T M

97

IND

2077

KL

3,5

8,5

9,5

7,8

0

3

1

20

48

CM

Kumaresh A

401

IND

2256

TN

3,5

8

10

8,3

0

3

2

21

55

FM

Ankit Ray

53

IND

2221

WB

3,5

8

9,5

7,8

0

3

1

22

88

Gyana Sai Santhosh M

86

IND

2098

AP

3,5

8

9

7,3

0

3

1

23

27

IM

Sidhant Mohapatra

26

IND

2384

RSPB

3,5

7,5

9,5

8,3

0

3

2

24

13

GM

Prraneeth Vuppala

13

IND

2475

TG

3,5

7,5

9

7,8

0

3

2

25

33

IM

Viani Antonio Dcunha

32

IND

2355

KA

3,5

7,5

9

7,5

0

3

1



Contact Us