chessbase india logo

भारत की दिव्या बनी विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियन

by Niklesh Jain - 14/06/2024

विश्व जूनियर शतरंज में भारत के 15 साल के सूखे को खत्म करते हुए भारत की दिव्या देशमुख नें यह प्रतिष्ठित विश्व खिताब एक बार फिर देश के नाम दर्ज कर दिया है । दिव्या देशमुख नें बेहद शानदार अंदाज में अंतिम राउंड में  बुल्गेरिया की क्रास्तेवा बेलोस्लावा को हराते हुए टूर्नामेंट में अपनी नौवीं जीत दर्ज की और बेहद शानदार अंदाज में विश्व जूनियर का खिताब अपने नाम कर लिया  , इससे पहले एशियन चैम्पियन और शतरंज ओलंपियाड में कांस्य पदक जीतने जैसी उपलब्धियां हासिल कर चुकी दिव्या के लिए यह अब तक की सबसे खास सफलता है , खासतौर पर जब पिछले माह उन्होने शारजाह मास्टर्स चैलेंजर्स का खिताब जीतकर आने वाले शतरंज ओलंपियाड में पहली बार मुख्य टीम में जगह बना ली है उनकी शानदार लय एक अच्छा संकेत है । अर्मेनिया की मरियम एम 9.5 अंक बनाकर रजत और अजरबैजान की अयान अल्लाहवेर्दिएवा नें 8.5 अंक बनाकर कांस्य पदक अपने नाम किया । पढे यह लेख , तस्वीरे - आदित्य सुर रॉय 

भारत की दिव्या देशमुख बनी विश्व जूनियर चैम्पियन , 15 साल का सूखा किया खत्म

गांधीनगर , गुजरात ।  भारत की नंबर चार महिला शतरंज खिलाड़ी 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने अपने खेल जीवन की एक बड़ी उपलड़ी हासिल करते हुए विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप ( बालिका ) का खिताब अपने नाम कर लिया है । अंतिम राउंड में दिव्या नें बुल्गेरिया की क्रास्तेवा बेलोस्लावा को पराजित करते हुए देश के विश्व जूनियर खिताब के 15 साल के सूखे को खत्म कर दिया है ।

दिव्या से पहले भारत की कोनेरु हम्पी नें एथेंस ग्रीस 2001 में , हरिका द्रोणावल्ली नें 2008 भारत में और सौम्या स्वामीनाथन नें 2009 में अर्जेन्टीना में यह खिताब हासिल किया था और तब से भारत से यह खिताब दूर था और अब दिव्या ऐसा करने वाली भारत की चौंथी खिलाड़ी बन गयी है ।

दिव्या कुल 10 अंक बनाकर स्वर्ण पदक और विश्व खिताब जीतने में सफल रही

तो अंतिम राउंड में भारत की रक्षिता रवि को पराजित करते हुए अर्मेनिया की मरियम एम 9.5 अंक बनाकर रजत पदक जीता ।

जबकि फीडे की ओर से खेल रही नॉर्मन क्सेनिया को मात देकर अजरबैजान की अयान अल्लाहवेर्दिएवा नें 8.5 अंक बनाकर कांस्य पदक अपने नाम किया ।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में शुभी गुप्ता 8 अंक , रक्षिता रवि 7.5 अंक , रींधिया वी 7.5 अंक , मृदुल देहांकर 7.5 अंक शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रही ।

बालक वर्ग में कजाकिस्तान के कायबेक नोगेरबेक 8.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर विजेता रहे जबकि अर्मेनिया के एमिन ओहनयन उपविजेता रहे जबकि सर्बिया के लूका बुड़ीसावलजेवीक 8 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहे , भारतीय खिलाड़ियों में प्रणव आनंद दसवें , सामंत आदित्य ग्यारवें और अनुज श्रीवात्रि बारहवें स्थान पर रहे ।

Final Ranking Girls after 11 Rounds

Rk.SNo NamesexFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 RpKrtg+/-
11
IMDivya DeshmukhwIND24561007479,5592520107,6
22
WIMMkrtchyan MariamwARM23009,5073,577,55823872028
313
WIMAllahverdiyeva AyanwAZE21338,507580,56822932046,6
439
WFMShubhi GuptawIND19438064,56767213740110,4
56
WGMRakshitta RaviwIND22717,5073,577,567220020-11,2
615
Abdinova NarminwAZE21217,5072,577,56721934056,4
734
WFMRindhiya VwIND19657,5067715622022067,4
827
WIMMrudul DehankarwIND20287,5059,563,5562046207,6
98
WIMHryzlova SofiiawSUI22467076,581,565217720-13,6
1012
Norman KseniyawFID21347073,5795521644023,2
113
WGMKrasteva BeloslavawBUL228970697466207920-39,6
1214
WFMSachi JainwIND21247068,572,55521394016,4
135
WIMWikar MartynawPOL227270677166207620-42,2
1424
WIMTejaswini GwIND20597066,571,55620754012,4
157
WIMBalabayeva XeniyawKAZ224670667164208620-36
1618
WFMKaldarova AyaulymwKAZ2100706569,556206440-5,2
1725
WCMSwara Lakshmi S NairwIND20517064,569,555203640-2
189
WFMZhurova AnnawFID223970636865201820-45,4
1930
WFMShohradova LalawTKM2000706367,56620474030,4
204
FMKurmangaliyeva LiyawKAZ228270626657203920-52,6

 

Final Ranking after 11 Rounds

Rk.SNo NameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 RpKrtg+/-
19
IMNogerbek KazybekKAZ25028,506974,55626201017,9
210
GMOhanyan EminARM25018,506772572552109,9
318
GMBudisavljevic LukaSRB2468806772562517109,5
415
GMGharibyan MamikonARM24928065,57067243210-0,4
516
IMKoelle TobiasGER247080616655237610-6,9
62
GMGrebnev AlekseyFID25407,5071,57765252410-0,3
711
GMCardoso Cardoso Jose GabrielCOL24977,5071,576552542109,7
86
IMMakarian RudikFID25247,507175652518101,2
920
IMQuizon DanielPHI24487,506973552489109,1
103
GMPranav AnandIND25407,506873,5562530100,3
1117
GMSamant Aditya SIND24697,50646964243310-2,1
1230
IMAnuj ShrivatriIND23907,506468552415109,5
1312
GMAvila Pavas SantiagoCOL24957,506367,567238010-10,5
1425
IMStribuk ArtiomFID24227,506366,5662392103,5
158
GMRodrigue-Lemieux ShawnCAN25107,5058,56256234010-12,1
164
GMDudin GlebHUN25327066,57266242210-11,4
175
IMSiddharth JagadeeshSGP252570667155245010-8,9
1822
FMPham Tran Gia PhucVIE244470667055230910-11,9
1948
FMLopez Rayo SantiagoCOL22777062,5675523132020,4
2014
IMSrihari L RIND24957061,568,555244110-2,2



Contact Us