ऑस्ट्रेलियन यंग मास्टर में प्रग्गानंधा को चौंथा स्थान !
08/12/2017 -भारत के नन्हें प्रग्गानंधा ऑस्ट्रेलिया में सम्पन्न हुई यंग मास्टर्स जीएम शतरंज प्रतियोगिता में चौंथे स्थान पर रहे है । प्रग्गु नें वैसे तो अच्छे मुक़ाबले खेले पर वह ग्रांड मास्टर नार्म हासिल नहीं कर सके खैर 12 वर्षीय इस प्रतिभा के हर मुक़ाबले पर विश्व शतरंज की नजर लगी हुई है की क्या वह मार्च 2018 तक अपने बचे दो ग्रांड मास्टर नार्म हासिल करके मौजूदा विश्व ब्लिट्ज़ चैम्पियन सेरजी कर्जाकिन का सबसे कम उम्र के ग्रांड मास्टर बनने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे खैर प्रग्गानंधा के पास अभी कई बड़े मैच है और उनके लिए यह कोई असंभव काम भी नहीं पर अगर वह यह नहीं भी कर पाते है तो भी वह भविष्य के बड़े खिलाड़ी है यह बात तो खुद पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद भी मानते है । खैर भारत की आर वैशाली नें भी यंग मास्टर्स आईएम नार्म टूर्नामेंट में दूसरा स्थान हासिल किया है । पढे यह लेख