चीन की तान बनी विश्व चैम्पियन ,अन्ना दूसरे स्थान पर
04/03/2017 -चीन की तान ज़्होंगी नें विश्व रैपिड और ब्लिट्ज़ का खिताब रखने वाली उक्रेन की अन्ना मुज्यचुक को रैपिड टाईब्रेक में 1.5-0.5 से पराजित करते हुए ईरान के तेहरान में चल रही विश्व महिला शतरंज चैम्पियन का खिताब अपने नाम कर लिया साथ ही अब यह भी तय हो गया की पिछले कुछ वर्षो से चीन के पास रहने वाला यह महिला शतरंज का सबसे बड़ा खिताब आने वाले कुछ वर्षो तक चीन के ही पास रहेगा । प्रतियोगिता के पहले कोई भी चीन की तान का नाम खिताब के दावेदारों तक में शामिल नहीं कर रहा था पर उन्होने अपने खेल में गज़ब का नियंत्रण रखते हुए वो कर दिखाया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी ।उन्होने खराब स्थिति में भी धैर्य नहीं खोया और हर बार वापसी की बचपन में विश्व अंडर 10 और अंडर 12 विजेता रही तान नें आखिरकार अपना वो सपना पूरा किया जिसे हर खिलाड़ी ताउम्र देखता है ! बधाई तान । पढे पूरा लेख ..