बांग्लादेश की शमीमा को हराकर हरिका भी दूसरे दौर में
14/02/2017 -महिला विश्व चैंपियनशिप में भारत की सबसे बड़ी उम्मीद ग्रांड मास्टर हरिका द्रोणावली नें अंततः अपनी प्रतिद्वंदी बांगलादेश की नंबर एक महिला खिलाड़ी शमीमा अकतर लिजा को टाईब्रेक में 1.5-0.5 के अंतर से पराजित करते हुए अगले दौर में प्रवेश कर लिया है । पहले टाईब्रेक में जहां हरिका नें आसान जीत दर्ज की तो दूसरे में उन्होने लिजा की गल्तियों और अपने अनुभव का फायदा उठाते हुए मैच को बराबरी में ही रखते हुए टाईब्रेक जीता । पर कहना होगा 500 अंको के अंतर के बाद भी शमीमा नें शानदार खेल दिखाया तो हरिका उम्मीद के बोझ तले दबी नजर आई , हरिका को बेहतर प्रदर्शन के लिए दबाव मुक्त खेलना होगा और मुझे लगता है वो कैसे करना है उनसे बेहतर कोई नहीं जानता ।